Saturday, September 21

दिल्ली, राजस्थान पल्स न्यूज़

लोकसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह करीब सवा दस बजे संसद पहुंचे। इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा क संसद का मानसून सत्र सावन के पवित्र दिन से शुरू हो रहा है। देश इसको बहुत बारीकी से देख रहा है, संसद का यह सत्र सकारात्मक हो, सृजनात्मक हो और साथ ही देशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए एक मजबूत नींव रखने वाला हो। मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जितनी लड़ाई लड़नी थी, हमने लडी, जनता को बताना था, वो बता चुके है। लेकिन अब वह समय भी समाप्त हो गया है। अगले पांच साल तक अब देश के लिए जूझना और लड़ना है। उन्होंने कहा कि    

तीन साल में लगातार 8 प्रतिशत ग्रोथ के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत की विकास यात्रा का अहम पड़ाव है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जून में नई संसद के गठन के बाद देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का प्रयास किया गया। इसका उन्हें कोई दुख नहीं है। देशवासियों ने हमें यहां देश के लिए भेजा है। दल के लिए नहीं।

12 अगस्त तक सत्र
गौरतबल है कि संसद का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के 22 दिनों में 19 बैठकें होंगी। आज केंद्र सरकार इकोनॉमिक सर्वे पेश करेगी।  वहीं 23 जुलाई को आम बजट आएगा। इसके बाद 6 नए बिल पेश किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर का बजट भी इसी सत्र में पेश होगा।

Exit mobile version