Monday, September 23

दिल्ली, राजस्थान पल्स न्यूज़

लोकसभा में आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सीतारमण ने लगातार सातवां बजट प्रस्तुत किया। करीब सवा घंटे के भाषण में वित्त मंत्री ने देश को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया। इस बजट में  नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गया है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है।

इन प्रदेशों को मिलेगी मदद
वित्त मंत्री ने आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 41 हजार करोड़ रुपए की मदद देने की घोषणा की है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए आधारभूत ढांचे के विकास  की स्पेशल स्कीम लाने का वादा भी किया।

जाने बजट की बड़ी बातें

युवा और रोज़गार

  • बजट में एक लाख रुपए से कम वेतन होने पर, ईपीएफओ में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
  • शिक्षा के लिए ऋण, सरकारी योजनाओं के तहत यदि कोई फायदा नहीं मिल रहा है, तो उन्हें देशभर के संस्थानों में प्रवेश के लिए ऋण दिया जाएगा। इसमें तीन प्रतिशत तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
  • मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए।
  • 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का वादा। 
  • पांच हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ 12 महीने की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप की शुरुआत की जाएगी।

क्या हुआ सस्ता और क्या महँगा

  • कैंसर की 3 दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त करने से ये दवाएं सस्ती होगी
  • मोबाइल फ़ोन और चार्जर पर सीमा शुल्क घटाकर 20% से 15% किया, इससे मोबाइल फ़ोन की क़ीमतो में आएगी कमी
  • सोने, चाँदी और प्लेटिनम की क़ीमते होंगी कम
  • सोलर पैनल के निर्माण में उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर छूट से सोलर पैनल के दाम कम होंगे
  • लेदर और सीफूड की कीमत में भी होगी कमी
  • एक्सरे ट्यूब पर भी ड्यूटी घटायी
  • अमोनियम नाइट्रेट और ग़ैर बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक पर सीमा शुल्क बढ़ने से इनकी क़ीमतो में होगी वृद्धि

महिलाओं और लड़कियों के लिए

  • महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
  • उद्योगों की सहायता से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और शिशु ग्रह की स्थापना होगी

शेयर बाज़ार से जुड़ी घोषणाएं

  • F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शन्स) पर एसटीटी (सिक्योरिटी ट्रांज़ेक्शन टैक्स) बढ़ाया
  • लाँग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10% से बढ़ाकर 12.5% किया
  • शोर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स 15% से बढ़ाकर 20% किया ऽ

सैलेरिड के लिए इनकम टैक्स, 17,500 तक का फ़ायदा

  • स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार किया गया
  • इसके अलावा 0 से 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा
  • 3 से 7 लाख रुपए तक 5 फीसदी
  • 7 से 10 लाख रुपए तक 10 फीसदी
  • 10 से 12 लाख रुपए तक 15 फीसदी
  • 12 से 15 लाख तक 20 फीसदी
  • 15 लाख से ज्यादा की सैलरी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा

अन्य बड़ी घोषणाएं

  • सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना,1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री।
  • बिहार-आंध्रप्रदेश के लिए, बजट में आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 41 हजार करोड़ रुपए की मदद देने की घोषणा की है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए आधारभूत ढांचे को विकसित करने  लिए विशेष स्कीम शुरू की जाएगी।
  • किसानों के लिए, 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • पर्यटन, बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाएंगे।
  • नाबालिगों के लिए सरकार ने की पेंशन स्कीम की घोषणा, माता – पिता कर सकेंगे योगदान

Exit mobile version