Sunday, September 22

दिल्ली, राजस्थान पल्स न्यूज़

देश के सात राज्यों में दस जुलाई को विधानसभा के उप चुनाव हुए थे। इसकी मतगणना आज चल रही है। इसमें शुरुआती रुझान जो सामने आ रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर टीएमसी बढ़त बनाए हुए है। इनमें से तीन सीटों पर पिछली बार बीजेपी जीती थी। वहीं बिहार के रुपौली में जेडीयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं। बीमा भारती पीछे है। हिमाचल प्रदेश में 3 में से 2 सीटो पर कांग्रेस आगे है। वहीं उत्तराखंड की 2 सीटो पर भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। एमपी के अमरवाड़ा में कांग्रेस के धीरन शाह 4400 वोटों से बीजेपी के कमलेश शाह से आगे हैं। पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला है। बीते चुनावों में इन 13 सीटों में से बीजेपी ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

गौरतबल है कि मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मत पड़े थे। इनमें से 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थी।

Exit mobile version