Saturday, September 21

वियना।
रूस के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे। 41 साल बाद यह मौका आया है जब भारत के प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया गये हैं। अब से कुछ देर पहले पीएम मोदी ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में भारतीय मूल के लोगों के बीच पहुंचे। वहां भारतीय मूल के लोगों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र दोनों समाजों को जोड़ता है। लोकतंत्र की ताकत का महत्व बताते हुए उन्होंने भारत में हुए लोकसभा चुनाव का जिक्र किया, कहा कि अभी भारत में दुनिया के। सबसे बड़े चुनाव हुए हैं। इस चुनाव में 8 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। 60 वर्ष बाद भारत में ऐसा मौका आया जब लगातार तीसरी बार एक ही सरकार को चुना।

पीएम मोदी ने भारत की विशेषता बताते हुए कहा आज भारत आज विकास के पथ पर बढ़ रहा है। विश्व में भारत पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है, जल्दी ही हम दुनिया में तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे। भारत में हर हफ्ते एक विश्वविद्यालय, है दिन 2 कॉलेज खुल रहे हैं। हर 10 वा यूनिकॉर्न भारत का है। भारत में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन हो रहा है। हम भारत में एक हजार सालों की मजबूत नींव डाल रहे हैं। वर्ष, 2047 हमारा लक्ष्य है। साल, 2047 में भारत विकसित राष्ट्र होगा। भारत की अभूतपूर्व ग्रोथ का फायदा ऑस्ट्रिया को भी हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में अस्थिरता है। भारत स्थिरता, निरंतरता चाहता है। भारत ने युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है। भारत आज विश्वबंधु के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version