Saturday, September 21

करौली। Rajasthan Pulse News

बिजली के झूलते तार जीवन पर भारी पड़ रहे हैं। आए दिन प्रदेश में ऐसी दुर्घटनाएं सामने आ रही है। सरकार के दावों के बावजूद आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में हाई टेंशन लाइनें लोगों के घरों, स्कूलों के ऊपर से गुजर रही है। इससे हादसे होते हैं। ताजा मामला गुरुवार को करौली जिले का सामने आया है, जहां एक दर्दनाक हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि छह अन्य चपेट में आ गए है। जानकारी के अनुसार करौली के सपोटरा के बूकना गांव में हाई टेंशन टूटकर एक घर पर गिर गई। इस दौरान घर में सौ रहे बालक और बालिकओं को करंट लग गया। इस हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि 5 घायलों को इलाज के लिए करौली तो अन्य एक को गंगापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायल बालिकाओं को गंभीर अवस्था में करौली से जयपुर रैफर किया है। मृतक बालिका का सपोटरा हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ऐसे फैला करंट
जानकारी के अनुसार आज सुबह यह घटना करीब पांच बजे की बताई जा रही है। उस समय नैतिक बूकना गांव स्थित अपने कच्चे घर के फर्श पर सभी बच्चे सो रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 5 बजे अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर सिंगल फेस ट्रांसफार्मर के अर्थ वायर पर आ गिरा, अर्थ वायर से घर में करंट फैल गया। इस दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई। करंट की चपेट में आए सभी पीड़ितों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इसमें मोनिका महावर, (उम्र 9 साल) संध्या उम्र 7 वर्ष, सोनम, उम्र 12 वर्ष, आयुष उम्र 6 वर्ष, अन्नू उम्र 7 वर्ष, प्रिया महावर उम्र 16 साल के रूप में की है।

कूलर छूने लगा करंट
बच्चे जब नींद में उठे, तो इस दौरान दीवार, कूलर और अन्य उपकरणों में हाई वोल्टेज करंट आ रहा था। इसकी चपेट में आने बच्चे झुलस गए। बालकों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सपोटरा अस्पताल लाया गया। जहां पर प्रिया महावर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो बच्चोंआयुष और अन्नू को परिजन उपचार के लिए गंगापुर सिटी ले गए। वहीं सोनम, संध्या और मोनिका को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया। करौली में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संध्या और सोनम को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कई बार हाई टेंशन लाइन खेतों पर टूटकर गिर जाती है। इससे मवेशी, किसान और फसल को भी नुकसान पहुंचता है।

Exit mobile version