Saturday, September 21

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी टीम में पहली बार बदलाव किया है। अपने डेढ़ माह के कार्यकाल में संगठन यह पहला फेर-बदल किया गया है। राठौड़ ने साफ कर दिया है कि जो संगठन में सक्रिय नहीं रहेगा, उनको बदल दिया जाएगा। राठौड़ ने करौली जिला अध्यक्ष को बदलते हुए शिव कुमार सैनी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि  संगठन में बहुत बड़ा फेरबदल नहीं होगा। मान लो कि कोई टायर अगर पंचर हो जाए तो स्टेपनी लगानी ही पड़ती है। अगर किसी कलपुर्जे में कोई आवाज आ रही हो तो उसे दुरुस्त करना ही पड़ता है।

माना जा रहा है कि अभी कई और जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। खासतौर पर ऐसे जिलाध्यक्ष जो पार्टी के कामकाज में रुचि नहीं ले रहे हैं। अथवा जिनकी संगठन के पास शिकायतें पहुंची हैं।करौली जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने कुछ समय पहले स्वास्थ्य कारणों से अपना इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी जगह पार्टी ने शिव कुमार सैनी को नया जिलाध्यक्ष बना दिया है। सैनी 2006 से 2009 तक भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय में भवानी शंकर शर्मा और रजनीश चचाना को कार्यालय सह-प्रभारी के पद पर नियुक्ति दी गई है।  माना जा रहा है कि अभी कई और जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। खासतौर पर ऐसे जिलाध्यक्ष जो पार्टी के कामकाज में रुचि नहीं ले रहे हैं। अथवा जिनकी संगठन के पास शिकायतें पहुंची हैं।

उप चुनाव के बाद नई टीम
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ कर दिया है कि संगठन में बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगर जरूरत पड़ती है तो परिवर्तन करेंगे। उन्होंने कहा है कि विधानसभा उप चुनाव से पहले संगठन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि राठौड़ उप चुनावों से पहले किसी भी तरह का फेरबदल करके नेताओं की नाराजगी से बचना चाहते हैं। प्रदेश में इसी साल विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव होने हैं।

Exit mobile version