Sunday, September 22

जोधपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

कहते है मन में दृढ़ संकल्प हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। फिर चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हौसलों की ऐसी उड़ान जोधपुर मूल के अक्षय बोहरा ने भरी है। अक्षय ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के जॉस सिटी में हुई एक कार रेस में जीत हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अक्षय महज 17 साल का है और 11 वीं कक्षा में पढ़ता है। जानकारी के अनुसार फ्रांस में हई एफ लेवल-4 कार रेस में अक्षय ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं।

बताया जा रहा है कि इस आयुवर्ग में अक्षय यह कारनामा करने वाला भारत का कार रेसर हैं। अक्षय ने दोनों क्वालीफाइंग सेशन में टॉप रहने के बाद पोल से शुरूआत की और यूएस रेसिंग के लिए 1-2 की फिनिश के लिए बीटन को पीछे छोड़ा। वहीं 16 लेप की इस रेस को पूरा करने में अक्षय ने 33 मिनट 41.017 सेकंड का समय लिया। बोहरा के रिश्तेदार सुशील व्यास ने बताया कि  विदेशी धरती पर पहली बार कार रेस में बतौर भारतीय भागीदारी निभाने वाले अक्षय बोहरा ने अपने परिवार, प्रदेश, पुष्करणा समाज और भारत का नाम रोशन किया है।

अक्षय के रेस जीतने के बाद ट्रैक पर भारत का राष्ट्रगान गाया गया। फ्रांस के जॉससिटी में हुई यह यूरोप का सबसे प्रतिष्ठित कार रेसिंग प्रतियोगिता है। साल 2021 तक सिंगापुर अमेरिकन स्कूल में पढ़ने वाले हाई स्कूल के विद्यार्थी कार रेसिंग परफॉर्मेंस ने पूरे यूरोप में तहलका मचा दिया है। इस कार रेस प्रतियोगिता में यूरोपीय देशों से 43 प्रतिभागियों ने भागीदारी निभाई।

गौरतलब है कि अक्षय बोहरा एल्कोबेक्स मेटल्स लिमिटेड  के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर एडी बोहरा के पौत्र और इंजीनियर कैलाश राज बोहरा के पुत्र है।  

Exit mobile version