Sunday, September 22

जोधपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

जिले के बोरानाड़ा थाना क्षेत्र में बारिश कहर बनकर टूटी है। सोमवार तड़के एक हादसे में 13 श्रमिक मलबे में दब गए और तीन की मौत होने के समाचार सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार लगातार बारिश की वजह से एक फैक्ट्री की दीवार ढहने से यह हादसा हुआ है।

जानकारी अनुसार रविवार रात से जोधपुर में बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में बोरानाड़ा थाना क्षेत्र के सालावास रोड पर महालक्ष्मी टिम्बर नाम से संचालित होने वाली एक फैक्ट्री की दीवार सुबह चार बजे अचानक से ढह गई। दीवार के पास दूसरी फैक्ट्री के श्रमिक खड़े थे।

इनमें से 13 श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। अन्य श्रमिको को एमडीएम अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 

दो श्रमिकों के शव को एम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक श्रमिक का शव एमडीएम अस्पताल में रखवाया गया है। बताया जा रहा है सभी मजदूर कोटा और मध्यप्रदेश के रहने वाले है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अन्य लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए और श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल श्रमिकों का एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से एक श्रमिक की हालत गंभीर बनी हुई है।

डीसीपी राजेश यादव के अनुसार दीवार ढहने से कोटा व प्रतापगढ़ के रहने वाले नंदू, सुनिता व मंजू की मौत हो गई है। वहीं हादसे में पांचूराम, संजय, मांगी, पवन, शांती, दिनेश व हरिराम घायल यह श्रमिक राजस्थान व मध्यप्रदेश के रहने वाले है।

Exit mobile version