Sunday, September 22

जोधपुर। Rajasthan Pulse News

जिले के सूरसागर क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने पांच थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही इस इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम (डीसीपी) आलोक श्रीवास्तव ने सूरसागर, प्रतापनगर, देवनगर, प्रतापनगर सदर और राजीव गांधी थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है। इलाके में शांति बहाली तक यहां पर धारा 144 प्रभावी रहेगी। ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द और सद्भावना नहीं बिगड़े। सूत्रों की माने तो यहां हुई हिंसा के दौरान पथरबाजी हुई थी, इसमें दो पुलिस कर्मियों के घायल होने के जानकारी सामने आ रही है।

शुक्रवार रात को यहां पर विवाद हुआ था। इस बीच पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। शुक्रवार देर रात तक स्थिति पर काबू पा लिया गया, लेकिन इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी और ‘राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी’ बल को इलाके में तैनात रखा गया। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है

Exit mobile version