जोधपुर, राजस्थान पल्स न्यूज़
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराजसिंह ने जोधपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए जनसंख्या कानून की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा है कि ‘देश में बढ़ती आबादी अवसर के साथ चुनौती है।’ केन्द्रीय कपड़ा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में तेजी से बढ़ती आबादी पर उन्होंने कहा है कि हमारा देश सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। यह मेरे लिए अवसर, चुनौती और विस्फोटक है। भारत दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत आबादी वाला देश हो गया है, लेकिन हमारे पास मात्र चार प्रतिशत जमीन है और सिर्फ ढाई प्रतिशत पानी है। इसलिए इस पर अब सख्त कानून बनना चाहिए। देश के अंदर निश्चित रूप से सडक़ से लेकर संसद तक इस पर बहस होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एनडीए नीत केन्द्र सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए-नए आयाम पर काम कर रही है। राजस्थान में भी हम विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को हर मामले में पूरा सहयोग मिलेगा।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराजसिंह ने कहा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से बार-बार कपड़ा उद्योग पर रोक लगा दी जाती है। इस देश में सभी को कानूनों के हिसाब से चलना होगा। इससे पहले जोधपुर हवाईअड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Trending
- आशापुरा मंदिर में हवन की पूर्णाहुति आज, चल रहा शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान
- वसुदेव कृष्ण धर्म सागर पंचाग का विमोचन राजगुरु स्वामी विशोकानंद महाराज ने किया
- कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास का निधन, शहर में फैली शोक की लहर
- प्रदेश में 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त बालक-बालिकाओं को हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपए…
- प्रदेश में सर्दी बढी, कई जिलों में आसमान से बरसी राहत की बूंदें, जाने क्या है मौसम अपडेट
- बीकानेर में इन क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी
- बिजली चोरी के मामले लोक अदालत में निपटाने का मौका, 22 को होगी आयोजित
- अनियमिताएं की मिली शिकायतें, डीजल पंप पर रसद विभाग की कार्रवाई
Saturday, April 19