Monday, September 23

जोधपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

शहर में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकश नहीं लगने और उनका खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। हालात से परेशान व्यापारी आज बासनी थाने के आगे धरने पर बैठ गए। असल में जोधपुर के सांगरिया क्षेत्र में दुकानों व व्यापारिक संस्थानों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

इस कारण व्यापारियों में गुस्सा है। सांगरिया फांटा व्यापार मंडल से जुड़े सभी व्यापारी आज बासनी थाने के आगे धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ रोष जताने लगे। सूचना मिलने के बाद बासनी थानाधिकारी मौके पर पहुंचे है। अब पुलिस व्यापारियों से समझाइश कर रही है।

सांगरिया फांटा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीपी पटेल के अनुसार बीते एक साल से चोरों ने कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। इन वारदातोओं का पुलिस की ओर से कोई खुलासा भी नहीं किया गया है। व्यापारियों का आरोप है कि  पुलिस इन चोरियों को रोकने के लिए लापरवाह नजर आ रही है। इन परेशानी को लेकर व्यापार संगठन ने कई बार पुलिस अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में व्यापारी अब आंदोलन की राह पर उतर गए हैं।

Exit mobile version