Saturday, September 21

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और झालरापाटन से विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया   अपने गृह क्षेत्र की नब्ज टटोल रही है। पूर्व सीएम अपने क्षेत्र का दौरा कर वहां के हालात जान रही है। वे अपने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार भी जता रही है। आज दोपहर को राजे जब क्षेत्र में पहुंची तो अलग ही नजारा देखने को मिला। महात्मा गांधी कॉलोनी में वे पहले गाड़ी से आई और फिर अचानक से एक कार्यकर्ता की बाइक पर बैठ गई।

वे आसपास के क्षेत्र में बाइक पर ही घूमी। फिर थोड़ी देर बाद दूसरे कार्यकर्ता के स्कूटर पर सवार हो कर भ्रमण के लिए निकल पड़ी। राजे का नया अंदाज देख लोग भी अचम्भित रह गए। राजे  स्कूटर पर ही गिंदौर गेट होते हुए नगर पालिका और झालरापाटन शहर के कई क्षेत्रो में कार्यकर्ताओं से मिली।  उनका हाल-चाल जाना।  भ्रमण के दौरान वसुंधरा राजे ने झालरापाटन शहर में व्याप्त अवस्थाओं का भी लोगों से फीडबेक लिया।  मौके पर ही अधिकारियों को खामियां दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दए। राजे ने तालाबों की स्थिति सुधारने और तालाबों में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए।

हर कोई था चकित

वसुंधरा राजे के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं से लेकर आमजन तक चकित रह गया। वे इस बार अलग ही मिजाज में नजर आई। राजे इस क्षेत्र में करीब 35 साल से लगातार बनी हुई हैं। यहां से ही चुनाव लड़कर जीतती रही हैं।  बीते दो दशके के दौरान उनको पहली बार इस बाइक और स्कूटर पर इस प्रकार से घूमते फिरते देखा गया है।   

होड मची सेल्फी खींचने की

बाइक और स्कूटर पर शहर भ्रमण के लिए निकली राजे के साथ एक सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड सी मच गई। जहां भी रुकती, उनके साथ सेल्फी खींचने वाले लोगों का तांता लग जाता।   ऐसे में वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी स्कूटर और मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए लोगों को सेल्फी लेने का अवसर दिया।

Exit mobile version