Sunday, September 22

जयपुर। Rajasthan Pulse News

राजस्थान में योग दिवस पर सवाई मानिसंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल  कलराज मिश्र ने समारोह में शामिल  “योग स्वयं के लिए और समाज के लिए” का संकल्प दिलाया। संकल्प में उन्होंने सभी के सुखी होने, सभी के निरोग रहने और राष्ट्र और समाज के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने सामूहिक समारोह में सभी के साथ योग आसन और प्राणायाम क्रियाएं भी की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने सबके साथ योग करते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।   विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने भी सबके साथ सामूहिक योग और प्राणायाम किया।

राज्य स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों, जन प्रतिनिधियों, मुख्य सचिव  सुधांश पंत सहित अलग-अलग विभागों के उच्चाधिकारियों, गणमान्य जनों और आम जन ने योग, प्राणायाम आदि के आसन किए।

इससे पूर्व राज्यपाल मिश्र के समारोह स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री  शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी  ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

Exit mobile version