Sunday, September 22

जयपुर। Rajasthan Pulse News
राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र अगले माह शुरू हो रहा है। तीन जुलाई से शुरू हो रहे सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसमें रणनीति तैयार की जाएगी। यह बैठक दो जुलाई को सीएम के आवास पर ही हो सकती है। जानकारी के अनुसार विधानसभा के इस सत्र में 4300 सवाल लग चुके हैं, इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि इस बार 10 हजार से अधिक सवाल सत्र में लगा सकते हैं। इनमें मंत्रियों की ओर से दिए गए विवादित बयान, ईआरसीपी, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्था और बिजली संकट के सवाल सबसे अधिक बताए जा रहे हैं।

सिर्फ 100 प्रश्न लगाने की अनुमति
तीन जुलाई को राजस्थान की 16वीं विधानसभा के दूसरे सत्र में पहले राज्यपाल का अभीभाषण भी होगा। उसके बाद प्रसन्न काल और शून्य काल के दौरान विपक्ष भी हंगामा कर सकता है। सवाल लगाने के मामले में पहली बार चुने गए विधायक अधिक रुचि दिखा रहे हैं। वहीं एक विधायक को 100 से अधिक प्रश्न लगाने की इजाजत नहीं होगी। इसमें विधायक 60 अतारांकित और 40 तारांकित सवाल लगा सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस बार अंत: सत्र प्रश्न लगाने की विधायकों को सहमति दी है।

सरकार ला सकती है यह बिल
सूत्रों की माने तो विधानसभा सत्र में भजनलाल सरकार मिशा बंदियों के लिए बिल ला सकती है। इसके साथ ही थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण को लेकर भी नया प्रावधान लाया जा सकता है। धर्मांतरण पर राजस्थान की भजनलाल सरकार नया कानून लाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस बार सरकारी विभागों की जवाब देही तय की जाएगी। बजट सत्र से पहले शेष विधायकों को भी आवास आवंटित कर दिए जाएंगे।

Exit mobile version