Monday, September 23

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 15 पुलिस कार्मिकों को पदक से नवाजा जाएगा। इसमें

विशिष्ट सेवा के लिए एडीजी वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा।वीके सिंह एसओजी के एडीजी हैं। आज इसकी अधिकारिक घोषणा की गई है। वीके सिंह ने पेपर लीक के गिरोह का खुलासा किया था। अब तक एसओजी 100 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है। वीके सिंह राजस्थान एसओजी में 26 जनवरी 2024 से काम कर रहे हैं और 8 महीने में वीके सिंह के नेतृत्व में डेढ़ सौ से अधिक बदमाशों की गिरफ्तारी एसओजी कर चुकी है।

एसआई भर्ती परीक्षा, एईएन-जेईएन, फर्जी डिग्री नौकरी लेने वाले, डमी कैंडिडेट और पेपर लीक के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर चुके हैं। इसके साथ ही बीते  5 साल में हुई भर्तियों की गड़बड़ियों का खुलासा कर चुके हैं। एसओजी के एक्शन के बाद ईडी ने भी पेपर लीक से जुड़े बदमाशों पर केस दर्ज किया था। एसओजी ने 60 से अधिक ऐसे युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया, जो पेपरलीक कर सरकारी नौकरी कर रहे थे।   

इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक 
सम्मानित होने वालो में देवाराम- एएसपी ,सतीश कुमार यादव – एएसपी ,सुरेंद्र सिंह – डिप्टी कमांडेंट ,दीप चंद सहारण – डीएसपी ,दीप्ति जोशी – इंस्पेक्टर,जय सिंह राव – इंस्पेक्टर, फतेह सिंह – सब इंस्पेक्टर,बल्लू राम – कांस्टेबल,मनीष चौधरी – सब इंस्पेक्टर,हरिओम सिंह – प्लाटून कमांडर,सुभाष चंद्र – हेड कांस्टेबल ,सरोज सिंह मीणा – कांस्टेबल,आत्म प्रकाश खेरवाल – हेड कांस्टेबल ,गुलजारी लाल – कांस्टेबल शामिल है।

Exit mobile version