Tuesday, September 24

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में उलट-फेर के बाद निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को कार्यवाहक महापौर बनाया गया है। कुसुम यादव का कार्यकाल दो महीने का रहेगा। पार्षद चुनाव के समय भाजपा ने कुसुम यादव को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद वो बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी और पार्षद बनी थीं। चुनाव जीतने के बाद हालांकि यादव ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। तब बीजेपी ने उन्हें महापौर पद का उम्मीदवार भी बनाया था।

इससे पहले नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस पार्टी के 8 पार्षद बिना शर्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। निलंबित महापौर मुनेश गुर्जर की कार्यशैली से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी के 12 से ज्यादा पार्षद बीते 3 महीने से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में थे।

Exit mobile version