Monday, September 23

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

राजधानी में एक अस्पताल में डाक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला मरीज ने ड्यूटी पर तैनात महिला डाक्टर के साथ मारपीट की है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में महिला चिकित्सक ने मरीज के खिलाफ लाल कोठी थाने में शिकायत दी है। मामले के अनुसार नौशाद पत्नी रिजवान पर महिला डॉक्टर से मारपीट का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआई लाल कोठी केस की जांच कर रहे हैं।

लाल कोठी थाना सीआई ने बताया कि महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट में ड्यूटी डॉक्टर पूजा वर्मा 12 अगस्त को इमरजेंसी ड्यूटी पर थी। इसी दौरान नोशाद पत्नी रिजवान निवासी जगन्नाथ शाह का रास्ता रामगंज बाजार, अस्पताल पहुंची। पीड़िता ने पेट में दर्ज होने की शिकायत डॉक्टर से की। इस पर डॉक्टर ने उपचार करना शुरू किया।

जांच करने के दौरान ही मरीज नोशाद ने डॉक्टर पूजा वर्मा और अन्य के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला डॉक्टर और मरीज के बीच हुए इस झगड़े को लेकर चिकित्सक ने अपने सीनियर को जानकारी दी। इसके बाद अन्य डॉक्टर भी मौके पर आए और महिला अस्पताल की अधीक्षक को मरीज के बर्ताव से अवगत कराया गया। इस पर अस्पताल में काम करने वाले रवि कलोसिया की ओर से मरीज के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। पुलिस मामले में पीड़ित पक्ष, डॉक्टर और अन्य स्टाफ से जानकारी ले रही है।

Exit mobile version