Sunday, September 22

जयपुर। Rajasthan Pulse News

भीषण गर्मी से तप रहे प्रदेश को जल्द ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों में राजस्थान में झमाझम बारिश के आसार बन सकते है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 16 जिले बारिश से तरबतर हो सकते है। हलांकि प्रदेश में अभी तक मानसून ने प्रवेश नहीं किया है। लेकिन इससे पहले प्री मानसून के रफ्तार पकड़ लेने से प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 से 5 डिग्री नीचे आया है। अभी आशंका बताई जा रही थी कि 25 जून तक प्रदेश में मानसून आ सकता है लेकिन 17 जून तक मानसून ने गुजरात में ही में प्रवेश किया है। मौसम विभाग माने तो अब गुजरात और राजस्थान के बीच की दूरी तय करने में मानसून को बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। साथ ही राजस्थान के जिलों में आकाशीय बिजली गिर सकती है और तेज बादल गरज सकते हैं।

Exit mobile version