Sunday, September 22

जयपुर। Rajasthan Pulse News

देशभर में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। सूर्य देव ने रौद्र रूप धारण कर रखा है। तपती धरती पर चलना दुभर है। हालात इतने विकट है कि लोगों के घरों में लगे एसी-कूलर भी बेअसर नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी से जन जीवन त्रस्त हो रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार 20 जून से 23 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर और धौलपुर के सभी इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार इन जगहों पर धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बिजली चमकने की भी संभावना हैं। हलांकि देश के कई राज्यों में मानसून जल्द ही आने वाला है, वहीं जयपुर मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून आने में अभी समय लगेगा। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में 25 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

लू का दौर भी जारी
प्रदेशभर में लू का प्रकोप जारी है। लू की चपेट में आने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटों के लिए बीकानेर, भरतपुर, जयपुर में अधिकतम पारा 44-47 डिग्री तक रह सकता है। लू का दौर जारी रहेगा, इस स्थिति में रात में भी गर्मी का अहसास रहेगा।

Exit mobile version