जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज़
राजस्व आसूचना निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए ई सिगरेट की बड़ी खेप जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त ई सिगरेट की कीमत सवा करोड़ रुपए आंकी गई है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ई सिगरेट भारत में प्रतिबंधित है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीआरआई (Directorate of Revenue Intelligence) को सूचना मिली थी एक शख्स ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से ई सिगरेट की खरीद फरोख्त कर रहा है। डीआरआई की टीम ने शख्स पर निगरानी रखी और मौका मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम सुनीलकुमार बताया गया है। शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी युवक की निशानदेही पर काफी मात्रा में ई सिगरेट जब्त की गई।
आरोपी शख्स ने डीआरआई टीम को बताया कि वह दुबई, मलेशिया और चीन से e सिगरेट लाता है। जयपुर सहित अन्य शहरों में वह होम डिलीवरी के जरिए ई सिगरेट सप्लाई करता है। आरोपी के मुताबिक उसने ऑनलाइन एक नेटवर्क बना रखा है और उसी के जरिए ऑर्डर बुक करता है। नजदीकी क्षेत्र से आए ऑर्डर को वह होम डिलीवरी कर देता है। जबकि दूर के क्षेत्रों में सप्लाई के लिए पार्सल भेज देता है। पिछले कई महीनों से वह इस अवैध कारोबार से जुड़ा है और काफी मुनाफा कमा रहा है।
गौरतलब है कि भारत में ई सिगरेट पूरी तरह से प्रतिबंधित है। कोई भी इसकी खरीद फरोख्त नहीं कर सकता है। केंद्र सरकार ने ई सिगरेट की खरीद फरोख्त पर स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर रखी है। ई सिगरेट की खरीद फरोख्त करना तस्करी माना गया है। ई सिगरेट की खरीद फरोख्त करने की सूचना पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। वहीं ई सिगरेट के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक असर को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी ई सिगरेट की खरीद फरोख्त रोकने के लिए गाइडलाइन जारी की हुई है। जिसमें इसके किसी भी तरह के विज्ञापन पर भी रोक लगाई गई है।
Trending
- आशापुरा मंदिर में हवन की पूर्णाहुति आज, चल रहा शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान
- वसुदेव कृष्ण धर्म सागर पंचाग का विमोचन राजगुरु स्वामी विशोकानंद महाराज ने किया
- कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास का निधन, शहर में फैली शोक की लहर
- प्रदेश में 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त बालक-बालिकाओं को हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपए…
- प्रदेश में सर्दी बढी, कई जिलों में आसमान से बरसी राहत की बूंदें, जाने क्या है मौसम अपडेट
- बीकानेर में इन क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी
- बिजली चोरी के मामले लोक अदालत में निपटाने का मौका, 22 को होगी आयोजित
- अनियमिताएं की मिली शिकायतें, डीजल पंप पर रसद विभाग की कार्रवाई
Saturday, April 19