Saturday, September 21

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

राजधानी की हेरिटेज नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार अपराध निरोधक ब्यूरो (ACB) ने न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया है। एसीबी ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है, इसमें मेयर मुनेश गुर्जर, उनके पति सुशील गुर्जर, नारायण और अनिल शामिल हैं। हालांकि इस दौरान मेयर मुनेश गुर्जर न्यायालय नहीं पहुंची। उन्होंने इसमें खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है। 

घर पर मारा था छापा 
एसीबी ने चार अगस्त 2023 को हेरिटेज निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के घर पर छापा मारा था। इस दौरान एसीबी ने मेयर के पति सुशील गुर्जर को गिरफ्तार किया था। सुशील पर आरोप था कि उन्होंने पट्टे जारी करने के एवज में दलालों के माध्यम से राशि मांगी थी।  

घर पर मिले थे 41 लाख रुपए 
एसीबी ने इस मामले में सुशील गुर्जर के साथ साथ दो दलालों को भी गिरफ्तार किया था। एसीबी को सुशील गुर्जर के घर से पट्टे की फाइल और 41 लाख रुपए मिले थे। दलाल नारायण सिंह के घर से 8 लाख 95 हजार रुपए मिले थे। एसीबी ने दलाल अनिल दूबे को भी गिरफ्तार किया था।पड़ताल के बाद तीनों को जेल भेज दिया था।

Exit mobile version