Sunday, September 22

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज

जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शनिवार को नगर निगम हेरिटेज ने अनूठी शव यात्रा निकाली। नगर निगम हेरिटेज ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आमजन और व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्लास्टिक की शव यात्रा निकाली। इस अनूठी शवयात्रा में नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारी प्लास्टिक के खिलाफ नारे भी लगाते नजर आए।

किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीना के नेतृत्व में शवयात्रा हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय से प्रारंभ हुई, जो बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार होते हुए वापस निगम मुख्यालय पर आकर समापन हो गई। शव यात्रा के दौरान प्लास्टिक गो बैक, प्लास्टिक मुक्त अभियान पर जोर दिया गया। रैली के समापन पर सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

सिंगल यूज प्लास्टिक के नष्ट होने में लगने वाला समय
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सिंगल यूज प्लास्टिक के नष्ट होने में 20 से 500 साल तक का समय लग सकता है और इन आकड़ों को जानकार आपको न केवल हैरानी होगी बल्कि आप किस तरह भविष्य बना रहे है यह भी आपको पता चलेगा।
प्लास्टिक बैग – 20 साल
प्लास्टिक स्ट्रॉ – 200 साल
प्लास्टिक बोतल – 450 साल
कॉफी पॉड्स – 500 साल
कॉफी डिस्पोज़बल कप – 30 साल
प्लास्टिक कप्स – 450 साल

कपड़े या जूट का थैला करे उपयोग
अगर हमे अपने पर्यावरण को बचाना है तो हमे कपड़े या जूट से बने थैलों का इस्तेमाल करना होगा। प्लास्टिक सामग्री न केवल पर्यावरण बल्कि, मानव जीवन के लिए भी बहुत ज्यादा हानिकारक है। इसके उपयोग से बचना ही एकमात्र उपाय है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हेरिटेज निगम की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है। इस दौरान दो अक्तूबर तक आमजन की सहभागिता से कई जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नगर निगम के अधिकारियों के साथ जयपुर की जनता की सहभागिता भी होगी।




Exit mobile version