Monday, September 23

न्यूयार्क। क्वाड मीटिंग में शामिल होने अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयार्क के वर्ल्ड पॉवर सेंटर में भारतीयों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बदलते भारत की तस्वीर से अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों को अवगत करवाया।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में आए बदलाव को देखकर जनता उन्हें तीसरी बार सत्ता में लाई।
जो साठ वर्षों में नहीं हुआ, वो पिछले एक दशक में हुआ है। हर सेक्टर में देश में विकास हुआ है। 10 वर्षों में भारत दसवें नंबर से पांचवें नंबर पर आया, और अब जल्दी ही दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

पिछले दस वर्षों में 2 लाख पंचायतों में इंटरनेट पहुंचा। वर्ष, 2014 तक देश के पांच शहरों में मेट्रो थी, आज देश के 23 शहरों में मेट्रो है। 140 शहरों में एयरपोर्ट हैं। साल, 2014 तक देश में 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे, आज 31 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। देश के नागरिक को 5 लाख रुपए तक का फ्री मेडिकल उपचार की सुविधा दी जा रही है। आज लोगों में आत्मविश्वास है, मंजिल पर पहुंचने का विश्वास है। करोड़ों लोग क्वालिटी लाइफ चाहते हैं। ऐसा सोच और अप्रोच बदलने से संभव हो सका है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अवसरों की धरती है। आज भारत अवसरों का निर्माण करता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में AI का अर्थ अमेरिकन और इंडियन बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत लोकतंत्र के लिए साथ हैं।

अपने संबोधन की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने नमस्ते से की। उन्होंने भारतीय लोगों को कहा कि नमस्ते अब लोकल से ग्लोबल हो गया है।

Exit mobile version