Tuesday, September 24

दिल्ली डेस्क, राजस्थान न्यूज।

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन चल रहा है। आज आंदोलन ने  हिंसक रूप ले लिया है। इसके बाद  पीएम शेख हसीना ने आज इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब सेना अंतरिम सरकार बनाएगी। उधर,

ढाका में हालात बेकाबू हो गए हैं। लाखों लोग सड़कों पर हैं। राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही है। पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है।  सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह चली गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी हैं।

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं। उनके पश्चिम बंगाल में होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो की मुताबिक, कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं। इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंगेल और ढाका में अहम हाइवे पर कब्जा कर लिया है। वहीं सेना  प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि जो हत्या हुई उस पर न्याय होगा। हमने सभी दलों से बात की।  अच्छी बातचीत की। पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। अब अंतरिम सरकार का गठन करके शासन करेंगे। हमारे देश का नुकसान हो रहा है। संपत्ति का नुकसान हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि जो भी मांगे है उसे हम पूरा करेंगे। देश में शांति वापस लाएंगे। उन्होंने आह्वान किया है कि तोड़फोड़ और आगजनी, मारपीट से दूर रहिए। आप हमारे साथ मिलकर चलेंगे तो हालात सुधरेंग। मारपीट और हिंसा से कुछ नहीं मिलेगा।

Exit mobile version