Saturday, September 21

बीकानेर। Rajasthan Pulse News

बीकानेर केंद्रीय कानून विधि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल मंत्री बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सुबह 7:00 बजे रेलमार्ग से बीकानेर आएंगे। बीकानेर रेलवे स्टेशन स्थित हॉल में मेघवाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि मंत्री अर्जुनराम के बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।

बीकानेर मंडल के प्रत्येक स्टेशन पर होगा योगा
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से
-स्वयं और समाज के लिए योग- थीम पर योगा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बीकानेर मंडल के प्रत्येक स्टेशन पर योग के लाभ से संबंधित घोषणाएं, गाड़ियों के आने व जाने के निश्चित अंतराल पर की जाती रहेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश जेवलिया के अनुसार योग की जानकारी से संबंधित वीडियो स्टेशन पर जहां टीवी स्क्रीन उपलब्ध है, निरंतर एक निश्चित अंतराल पर चलाए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर आने व जाने वाली गाड़ियों के यात्रियों व उनके परिजनों को रेल कर्मचारियों द्वारा योग करने से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी तथा शपथ दिलवाई जाएगी। बीकानेर मंडल के सभी स्टेशनों व कार्यालयों में रेल कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा योग किया जाएगा एवं शपथ दिलाई जाएगी। बीकानेर मंडल के सभी स्टेशनों पर योग को प्रोत्साहित करने हेतु सेल्फी प्वाइंट,बैनर व पोस्टर लगाए जाएंगे।

Exit mobile version