Saturday, September 21

दिल्ली डेस्क, राजस्थान पल्स न्यूज।

बॉलीवुड के भाईजान यानि अभिनेता सलमान खाने के परिवार को गेंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर से डराया है। इस बार लॉरेंज के नाम से सलमान के पिता सलीम खान को धमकी दी गई है। सूत्रों के अनुसार सलीम खान रोजमर्रा की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, इस दौरान गेलेक्सी से बैंड स्टैंड की तरफ स्कूटी पर जा रहे एक व्यक्ति के पीछे बुर्का पहने बैठी एक महिला सलीम खान के समीप आकर कह गई कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजू क्या?  महिला ने  उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि यह धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस उस स्कूटी वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। सूत्रों अनुसार सलमान अभी शहर में नहीं हैं।

बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच देखा गया था। काफी संभावनाएं हैं सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म की शुटिंग के लिए कहीं बाहर है,  जिस वक्त एक्टर शहर में नहीं हैं, उस दौरान लॉरेंस बिश्ननोई का उनके पिता सलीम खान यूं धमकी देना, भाईजान के फैंस को परेशान कर रहा है। ये पहली बार नहीं है जब गेंगेस्टर की ओर से सलमान को धमकी दी गई है, कई बार पहले भी इस तरह के प्रयास किए गए हैं।

कई साल से बिश्नोई गैंग सलमान पर अटैक करने की फिराक में है। खासकर लॉरेंस बिश्नोई और भारत-कनाडा से वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कई दफा सलमान को मारने की धमकी दी है। वहीं इस साल जनवरी में सलमान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की थी। वे तार तोड़कर अंदर घुसने जा रहे थे, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया था। इससे पहले वर्ष 2023 में भी सलमान को धमकी भरा ई मेल मिला था। वहीं 1998 से सलमान और लॉरेंस के बीच का विवाद चल रहा है। इसी साल एक्टर का नाम काले हिरण शिकार मामले में आया था।तबसे बिश्नोई समाज के बीच सलमान का विरोध जारी।  

Exit mobile version