Friday, April 18

मुम्बई।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आज शादी होगी। सिन्हा परिवार में तैयारियां जोरों पर है। मेहंदी, हल्दी की रस्म हो चुकी है, आज जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी विवाह बंधन में बंधेगी। इससे पूर्व सिन्हा के आवास पर पूजा का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें पिता अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और माता पूनम भी शामिल हुई। इसी बीच आज सुबह सोनाक्षी सिन्हा अपने घर ‘रामायण’ में अपनी मां के साथ पूजा करती नजर आई। उनके आस-पास कई गणमान्य लोग और पंडित भी थे। पूजा खत्म होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा नीले रंग के प्लाजो सूट में नजर आई। उनके माथे पर लाल तिलक नजर आ रहा है और चेहरे पर एक खुशी। गौरतलब है कि इस शादी में माया नगरी के कई बड़े एक्टर और गणमान्य लोग शरिक होंगे।

Exit mobile version