Saturday, September 21

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई का शुक्रवार शाम खालापुर स्थित उनके प्रसिद्ध शूटिंग स्टूडियो में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

श्री देसाई (57) ने 02 अगस्त की सुबह अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

श्री देसाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री एम. पी. लोढ़ा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार और बॉलीवुड ,मराठी फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियों में अभिनेता आमी खान, मनोज जोशी, आशुतोष गोवारिकर, संजय लीला भंसाली, अविनाश नारकर, आदेश बांदेकर, अमोल कोल्हे, सुबोध भावे, मानसी नाइक शामिल थे, जबकि सलमान खान की ओर से उनके मेकअप कलाकार राजूभाई उपस्थित थे।

अंतिम संस्कार में छत्रपति उदयनराजे भोसले, विनोद तावड़े और महेंद्र थोरवे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई राजनेता भी पहुंचे।

श्री देसाई के परिवार के सदस्यों में उनकी मां मीनाताई सी.देसाई, पत्नी नेहा, उनका बेटा कांत, बेटियां तन्वी और मानसी अपने पति के साथ, और उनके चाचा श्रीकांत देसाई और अन्य भी मौजूद थे।

Exit mobile version