Saturday, September 21

राजस्थान पल्स न्यूज

खिलाड़ी कुमार और स्टन्ट कुमार नाम से प्रसिद्ध अक्षय कुमार 90’s  के जाने माने अभिनेता रहे है। अपने 25 सालो के कॅरियर में उन्होंने 125 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है। अक्षय कुमार नायक, खलनायक, डांस, रोमांस और कॉमेडी इन सब भूमिकाओं में पसंद किये गए, तो आज हम उनके 57वें  जन्मदिन पर उनके 25 सालो के करियर और मार्शल आर्ट ट्रेनर से अभिनेता बनने की कहानी के बारे में जानते है। 

राजीव भाटिया से अक्षय कुमार बनने से पहले का सफर
9 सितम्बर 1967 में अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार जिनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है, प्यार से लोग उन्हें ‘अक्की’ भी कहते हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई डाॅन बॉस्को स्कूल में हुई है और आगे की पढ़ाई मुंबई के गुरू नानक खालसा काॅलेज से हुई है। भारत में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अक्षय ने थाईलैंड के बैंकाॅक में मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई की। इसके बाद मुंबई में छात्रों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने लगे इसी दौरान एक विद्यार्थी के कहने पर उन्होंने अपना फोटोशूट करवा कर मॉडलिंग में शुरूआत की जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का मन बना लिया। 

फ़िल्मी कॅरियर
मुख्य अभिनेता के तौर पर अक्षय के कॅरियर की शुरूआत ‘सौगंध’ फिल्म से हुई। इसके बाद खिलाडी फिल्मो की 8 सीरीज बनाई जिसमे खिलाड़ी (1992), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी (1997) खिलाड़ी 420 (2000), इंटरनेशनल खिलाडी, खिलाडी 786 आदि है  जिसमे अक्षय ने खतरनाक  रियल स्टंट से फ़िल्मी दुनिया में अपना सिक्का जमा लिया और वे फिल्म इंडस्ट्री के ‘खिलाड़ी कुमार’ बन गए। 90 के दशक के बाद एक्शन फिल्मों का रुझान कम हो जाने से उन्होंने कॉमेडी फिल्मों की तरफ अपना रुख किया और ‘हेरा फेरी’ में उनकी कॉमेडी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। उसके बाद पेडमैन, टॉयलेट-एक प्रेम कथा, एयरलिफ्ट ,रुस्तम जैसी कई फिल्में आयी जिनमे प्रत्येक फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर कलेक्शन किया। 

क्या है जो अक्षय को दूसरे अभिनेता से अलग बनाता है ?

  • अक्षय कुमार साल में कम से काम 4 से 5 फिल्में बना लेते है क्योंकि वो किसी भी फिल्म बनाने में 35-40 दिन लगाते है जबकि बाक़ी एक्टर्स की साल में 1-2  फिल्में ही आती है। 
  • अक्षय बॉलीवुड पार्टियों में कम नज़र आते है उन्हे अनुशासित जीवन ज्यादा पसंद है।  बचपन से आर्मी परिवार से होने की वजह से रात को 9:30 बजे सोकर सुबह 4 बजे उठने की आदत है इसीलिए उनकी फिल्म शूटिंग दिन में की जाती है अपनी डाइट के लिए भी अक्षय बेहद सतर्क रहते है। 
  • अक्षय अपने बच्चों को फ़िल्मी दुनिया से दूर रखते है क्योंकि उनका मानना है कि इससे इनका बचपन सामान्य रहेगा। 
  • आउटडोर गेम्स और स्टंट करना उन्हें बेहद पसंद है उन्होंने खिलाड़ियों के खिलाडी फिल्म में अंडर टेकर नामक पहलवान को उठा लिया था जिससे उन्हें लम्बे समय तक कमर दर्द की शिकायत रही। अपने इसी स्वभाव के कारण उन्होंने “खतरों के खिलाडी”, और “फियर फैक्टर” जैसे टीवी शो में जुड़ना पसंद किया। 
  • शादी के बाद अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा से जोड़ा गया लेकिन ट्विंकल ने अक्षय को कहा कि वे अब प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे और अक्षय इस बात का अब तक पालन कर रहे है। 
  • महिलाओं की अक्षय बेहद इज्जत करते है और उन्हें पुरुष से ज्यादा ताकतवर मानते है। मुंबई में उनकी एक मार्शल आर्ट स्कूल है जिसमे वो लड़कियों को  निःशुल्क ट्रेनिंग देते है और अब तक 15000 लड़कियों को ट्रेनिंग दे चुके है। 

आने वाली फिल्मे

  • गोरखा Directed by संजय पूरण सिंह चौहान Release Year : 2024.
  • हॉउसफुल 5. Directed by तरुण मनसुखानी Release Year : 2025.
  • राऊडी राठौर 2. Directed by सबीना खान Release Date 08 Oct 2024.
  • हेराफेरी 3. Directed by फरहाद सम्‍जी Release Date 18 Oct 2024.
  • वेलकम टू द जंगल Directed by अहमद खान

Exit mobile version