Saturday, September 21

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

शिक्षा विभाग में कार्यरत मंत्रालयिक और निजी संवर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति पर पदस्थापना अब ऑन लाइन काउंसलिंग के माध्यम से होगी। इसके लिए शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने स्वीकृति जारी कर उसके प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिए है। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने निदेशालय के इस सकारात्मक निर्णय का स्वागत किया है।   

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि बीते लंबे समय से इस मांग को लेकर संगठन स्तर पर प्रयास किए गए थे। आज संगठन की मेहनत रंग लाई और निदेशक ने स्वीकृत जारी की है।   

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास, प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश परामर्शक बल्वेश चांवरिया, विष्णु दत्त पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पारीक , प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी ने प्रस्ताव भेजने का स्वागत किया है। साथ ही  मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री,शासन सचिव स्कूल शिक्षा के समक्ष पुरजोर रूप से मांग उठाई है कि काउन्सलिंग का आदेश अविलंब जारी किया जाए।

Exit mobile version