Saturday, September 21

दौसा, राजस्थान पल्स न्यूज।

प्रदेश में रिश्वतखोर पर नकेल कसी जा रही है। एसीबी दौसा की टीम ने आज एक चिकित्साधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य  अधिकारी (सी.एच.ओ.) को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डॉ. रामजीलाल मीना चिकित्साधिकारी (एम.ओ.आई.सी.) अतिरिक्त चार्ज बी.सी.एम.ओ. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नांगल राजावतान और विजय मीना सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एच.ओ.) संविदाकर्मी, डागोलाई उप स्वास्थ्य केन्द्र पापड़दा, ब्लॉक नांगल राजावतान, दौसा को परिवादी से 12 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों  गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक  डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा बताया कि ए.सी.बी. की दौसा इकाई को परिवादी ने शिकायत की थी। उसकी बकाया इन्सेंटिव राशि का भुगतान करने की एवज में  डॉ. रामजीलाल मीना औरविजय मीना सीएचओ संविदाकर्मी, डागोलाई उप स्वास्थ्य के माध्यम से प्रतिमाह 1 हजार रुपए कमीशन के हिसाब से 12 हजार रुपए की मांग करते हुए परेशान किया जा रहा है।

इसके बाद उप अधीक्षक पुलिस नवल किशोर मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया और आज मय टीम के उसे ट्रेप किया गया। इसके बाद संविदाकर्मी, डागोलाई उप स्वास्थ्य केन्द्र, पापड़दा , ब्लॉक नांगल राजावतान को परिवादी से 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके साथ संलिप्तता के आधार पर डॉ. रामजीलाल मीणा को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है।  

Exit mobile version