Saturday, September 21

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज़

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीके करने वालों में दो लोगों को एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों पर 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित है। दोनों ने परीक्षा में बैठे 20 अभ्यर्थियों को लीक पेपर रटवाया था। एसोजी इस मामले में अब पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन से ऐसे एएसआई इन दिनों ट्रेनिंग में है, जो फर्जी है। सूत्रों के अनुसार अब तक की छानबीन में सामने आया है कि  सुरेश पेपर खरीदारों को ब्याज पर रुपए भी देता था। बताया जा रहा है कि दोनों ही जेईएएन भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में भी शामिल थे। दोनों ने कई अभ्यर्थियों को पेपर रटवाया था। अब यह दोनों ही  24 जुलाई तक रिमांड पर हैं।

वॉट्सऐप पर भेजा था
एसओजी के एडीजी के अनुसार एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के मामले में 50 हजार रुपए का इनामी रिंकू कुमार शर्मा (36) निवासी टोरडा, सिकंदरा-दौसा हाल लवकुश नगर दौसा और सुरेश कुमार निवासी सांचौर को गिरफ्तार किया है। रिंकू कुमार हर्षवर्धन की गैंग का आदमी है।  रिंकू ने एसआई भर्ती के लीक पेपर को करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, जयपुर, उदयपुर में वॉट्सऐप पर भेजा था। साथ ही 20 से ज्यादा अभ्यर्थियों को पेपर लीक कर पढ़वाया और रटवाया था। इसके लिए मोटी रकम लेने का तय हुआ था। बाद में सख्ती देखते हुए रिंकू शर्मा नेपाल भाग गया था। बताया जा रहा है कि अब तक वह कई बार नेपाल का आना-जाना कर चुका है। पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया था। रिंकू के नेपाल से दौसा आने की जानकारी मिलने के बाद टीम ने बांसखो में छापा मारकर उसकी गिरफ्तारी की।  वहीं सुरेश कुमार हवाला कारोबार से जुड़ा होना बताया जा रहा है।  

Exit mobile version