Sunday, September 22

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

बीकानेर नगर विकास न्यास को विकास प्राधिकरण बनाए जाने पर शहर और देहात भाजपा की ओर से आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम का अभिनंदन किया गया।

 भारतीय जनता पार्टी संभाग मुख्यालय में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी व शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार जताया। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने  कहा कि पहले कोटा को विकास प्राधिकरण बनाया गया, तब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दिल्ली में मुलाकात पर बीकानेर संभाग मुख्यालय को विकास प्राधिकरण बनाने की बात रखी। बजट घोषणा में मुख्यमंत्री ने हमारी बात का मान रखा और बीडीए की घोषणा की इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इच्छा शक्ति और बीकानेर शहर के दोनो जिलाध्यक्षों, महापौर, विधायक जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी और सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयास से आज बीकानेर को बीडीए की सौगात मिली है।

इससे बीकानेर के विकास को पंख लगेंगे। इस अवसर पर खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्यामसुंदर चौधरी, श्याम पंचारिया, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, दीपक पारीक, गोकुल जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Exit mobile version