Sunday, September 22

बीकानेर। Rajasthan Pulse News

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दसवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में शिरकत की। उन्होंने यहां योगाभ्यास किया और आमजन से योग और प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम मनुष्य के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इसी मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही रेल फाटकों की समस्या से लोगों को निजात दिलया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है। उन्होंने स्टेशन परिसर में हुए चरणबद्ध विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि आने वाले समय में यह स्टेशन ‘मॉडल’ स्टेशन के तौर पर विकसित होगा।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उप महापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, चंपालाल गेदर, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, शशिकांत शर्मा, महावीर रांका, मोहन सुराणा, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, पंकज अग्रवाल, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, किशन गोदारा, गुमान सिंह राजपुरोहित सहित लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version