Saturday, September 21

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

आज बच्छ बारस है। इस दिन महिलाएं अपने पुत्र की दीर्धायु के लिए गाय का पूजन करती है। गली-गली में इस परम्परा का निर्वाह किया गया। इसी बीच में परकोटा में रहने वाले दो पुत्रों ने अपनी बीमार मां के इस अनुष्ठान को पूरा कराने के लिए पीबीएम में उनके वार्ड में जाकर गाय पूजन की व्यवस्था कराई।

दोनों श्रवण कुमारो ने इसके लिए चांदी की गाय और बछड़ा, पूजन सामग्री अस्पताल ले गए। जहां पर पंड़ित ने मां से विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। जानकारी के अनुसार बीकानेर रहने वाले यह श्रवण कुमार शिवजी छंगाणी और राधे छंगाणी है। जिनकी माता पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। दोनों भाइयों ने मिलकर मां के लिए समस्त पूजन सामग्री की व्यवस्था में करवाई और मां का व्रत पूरा कराया। छंगाणी बंधुओं की पहल की लोगों ने सराहना की है।  

Exit mobile version