Sunday, September 22

सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी के बीच अब एक और प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है। सात समंदर पार से आई एक लड़की ने भारतीय लड़के से शादी की है। हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक मंदिर में शादी रचाई।

सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी के बीच अब एक और प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है। सात समंदर पार से आई एक लड़की ने भारतीय लड़के से शादी की है। राजस्थान के बीकानेर में रूसी लड़की ने भारतीय प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। 

कसिनिया नाम की रूसी लड़की की मुलाकात इसी साल बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में मयंक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद कसिनिया औरर मयंक ने जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया। कसिनिया मयंक को अपने साथ मॉस्को ले गई। वहां दोनों ने सगाई कर ली। अब भारत आकर उन्होंने शादी रचाई है। 

बीकानेर के इस्कॉन मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक शादी संपन्न हुई। मेहंदी से लेकर कन्यादान तक सभी रस्में निभाई गईं। पंडित जी के साथ कसिनिया भी मंत्रों का उच्चारण करती रही। सात समंदर पार से आई कसिनिया ने अग्निकुंड के सात फेरे भी लिए। 

मयंक और कसिनिया की शादी ऐसे समय पर हुई जब देश में पहले से दो ‘अंतरराष्ट्रीय प्रेम कहानी’ की चर्चा हर जुबान पर है। पाकिस्तान की अपने चार बच्चों के साथ भागकर भारत आ गई। वह नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर रह रही है। दूसरी तरफ राजस्थान के अलवर में रहने वाली अंजू अपने परिवार को छोड़कर पाकिस्तान चली गई। वहां उसने प्रेमी नसरुल्ला से निकाह कर लिया है। अंजू और सीमा के अलावा झारखंड में पोलेंड की एक महिला अपने प्रेमी के पास आई।

Exit mobile version