Monday, September 23

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

नत्थूसर गेट बाहर स्थित सियाणा पार्क में बीजीसी यूथ क्लब के तत्वावधान में हरियाली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सियाणा भैरव बाबा का विशेष शृंगार किया गया। यूथ के सदस्यों ने इस बार सियाणा भैरव का भगवान श्रीराम के स्वरूप का शृंगार शोभित किया। मंदिर परिसर में थर्माकोल से राम मंदिर की झांकी को साकार किया गया।

सियाणा भैरव का शृंगार

अवसर पर भंडारे का प्रसाद हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व सियाणा भैरव बाबा की पूजा-अर्चना की गई। पार्क को रंगीन रोशनियों से सजाया गया। भव्य सजावट की गई। आयोजन को लेकर संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति भी सहयोगी रही। समिति के संयोजक मदन गोपाल छंगाणी ने बताया कि यूथ के कार्यकर्ता बीते कई दिनों से इस महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे थे।

उन्होंने पर्यावरण के महत्व के लिए पेड़ों के संरक्षण का जरूरी बताया। कार्यक्रम में जुगल किशोर ओझा(पुजारी बाबा), राजेश चूरा, पंड़ित राजेन्द्र किराड़ू, नंद लाल छंगाणी, शेर महाराज छंगाणी, बबला महाराज, गोपी किशन ओझा, हुकम चंद ओझा सहित गणमान्य लोगों ने भागीदारी निभाई।

आयोजन को बीजीसी यूथ क्लब के राज कुमार बोहरा, नवदीप ओझा, गोपाल ओझा, महेन्द्र पुरोहित, शिवम पुरोहित, अनिल छंगाणी सहित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भगीदारी निभाई। क्लब के सदस्यों ने बताया कि आयोजन वर्ष 2007 से किया जा रहा है।   

Exit mobile version