Sunday, September 22

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

निजी परिवहन सेवा के पक्ष में बयानबाजी करना डीडवाना विधायक युनूस खान को भारी पड़ रहा है। विधायक के बयान के बाद से ही रोडवेज कर्मचारी आक्रोशित है। आज रोडवेज संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रदेशभर के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

कई स्थानों पर पुतले फूंके गए। बीकानेर में  केन्द्रीय बस् स्टैण्ड पर पुतला दहन कर अपना रोष जताया। वहीं सीकर में भी प्रदर्शन हुआ। संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि विधायक जब पूर्व में मंत्री रहे थे, तब भी रोडवेज को कमजोर करने का प्रयास किया था, अब भी लोक परिवहन की बसों की पैरवी कर रहे हैं।

रोडवेज कर्मचारी इसका पूरजोर विरोध करते हैं। मोर्चा के श्यामदीन ने रोष जताते हुए कहा कि यह विधायक ने विधानसभा में बिगड़े बोल कहे हैं, डीजल मंहगा होने पर रोडवेज को कमजोर कर निजी बसों को पनपाने का बयान बचकाना है। रोडवेज श्रमिक नेता गिरधारी लाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने निजी हितों को साधने के लिए विधायक इस तरह के बयान दे रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी इसके लिए उनका जबदस्त ढंग से विरोध करते रहेगे। कर्मचारी  ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार है। विरोध प्रदर्शन में आज एटक, इंटक, सीटू सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

प्रदेशभर में विरोध की आंच

विधायक के विरोध की आंच प्रदेशभर के रोडवेज कार्मिकों में दौड़ गई है। आज संयुक्त मोर्चा की सभी इकाइयों ने पुतला दहन कर अपना रोष जताया।

Exit mobile version