बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।
नया शहर थाना क्षेत्र के उस्ताबारी के अंदर आज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर मौके पर नया शहर थाना पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।
नया शहर थाने के एएसआई नरेन्द्र सिंह के अनुसार चाकूबाजी में दो लोग घायल हुए है, जिनको ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम महेश व्यास और शंकर व्यास बताए जा रहे हैं। फिलहाल विवाद की वजह सामने अभी नहीं आई है। थाना अधिकारी विक्रम तिवाड़ी भी घटनास्थल पर छानबीन कर रहे हैं। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। लूटपाट, चोरी, मारपीट सहित घटनाएं सामने आ रही है।