Saturday, September 21

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज़

राज्यपाल विभाग से रवाना होकर सुबह 10.40 बजे सांचू हेलीपेड पहुंचेंगे। जहां से वो सांचू बोर्डर पोस्ट का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। साथ ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद बागड़े आंतरिक सुरक्षा संबंधी बैठक लेंगे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े दोपहर 1.30 बजे यहां से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 1.45 पर गोडू पहुंचेंगे और वहां विभिन्न निरीक्षण करेंगे। बागड़े यहां से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाक को 6 बजे बीकानेर आर्मी स्टेशन स्थित रणबंका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल शाम 7 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे और 8 बजे रणबंका गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्यपाल गुरुवार सुबह 10.15 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित विद्यामंडप के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 10.30 बजे से ‘प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता’ विषयक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। बागडे़ दोपहर 2 बजे

सड़क मार्ग से श्रीगंगानगर के लिए रवाना होंगे
राज्यपाल के दौरे को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बीकानेर प्रवास के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। उन्होंने राज्यपाल प्रवास के मद्देनजर अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया कि इनमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version