Wednesday, April 9

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज बीकानेर में विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के लोगों का स्तर निकृष्ट होता जा रहा है। वे मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या कर सकते हैं।

मदन दिलावर ने खड़गे की लम्बी उम्र की कामना करते हुए कहा कि मुझसे लोग दुश्मनियां रखते हैं, इसलिए मेरे खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाते रहते हैं। आपने देखा होगा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदा घूम रहे हैं, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे 200 साल जिए। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी कि मदन दिलावर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या कर दी।

यानी कांग्रेस के ही लोग अपने परिवार के मुखिया को मारना चाहते हैं। मैंने पूछा, खड़गे जी श्रेष्ठ व्यक्ति हैं, बड़े नेता है तो गहलोत साहब और राजस्थान कांग्रेस के लोग इतनी दुश्मनी क्यों रखते हैं, एक जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर रहे हैं। इससे ज्यादा बुरा क्या होगा । इसलिए ये लोग इतने निकृष्ट हैं कि ये कुछ भी कर सकते हैं। अपने परिवार के मुखिया की हत्या कर सकते हैं।

उपचुनाव को लेकर मदन दिलावर ने कहा कि वे सभी सारी सीटें जीतेंगे। हरियाणा चुनाव में भी कांग्रेस को वहम था ,लेकिन वहां के परिणामों से उनकी बोलती बंद हो गई है यहां भी जो परिणाम आएंगे, उनकी बोलती बंद हो जाएगी। इसके अलावा थर्ड ग्रेड टीचर को लेकर उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं और अच्छा नागरिक बनाएं, वो हमारे आगे आने वाले देश की भावी पीढ़ी है। स्थानांतरण लिस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि यह सूची गलती से अनजाने में जारी हो गई, यह कांग्रेस के जमाने से अनुमोदित थी। इसे हमने तुरंत वापस ले लिया।

Exit mobile version