Tuesday, April 22

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

देशनाक थाने में चेन चोरी के मामले दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कल देशनोक में शोभायात्रा और मेला था, इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ रही। इसी दौरान कई महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। इस संबंध में दो महिलाओं ने अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं।

पहला मामला: खानपुर (झुझुंनू) निवासी अंजू चौधरी पत्नी भूपसिंह ने दर्ज कराया है। परिवादिया का आरोप है कि 10 अक्टूबर को देशनाक स्थित करणी माता मंदिर में भरे मेले से उनके गले से सोने की चेन को कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया।

दूसरा मामला : श्रीबालाजी, नागौर निवासी कमला पत्नी नारायणराम ने दर्ज कराया है। परिवादिया का आरोप है कि 10 अक्टूबर को करणी माता मेले में उनके गले में पहली सोने की चेन कोई चुराकर ले गया।

Exit mobile version