Saturday, September 21

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

जिले में धोखाधड़ी की वारदातें बढ़ती जा रही है। अलग-अलग थानों में इस तरह के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इनमे लोगों को लाखों रुपए की चपत लगी है।

पहला मामला : विवेक नगर, झुंझुनू निवासी गिरधारी सिंह ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि 5 जुलाई 2023 को सीता देवी और शुभम ने धोखाधड़ी कर नगर विकास न्यास की जमीन को अपना बताकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और 31 लाख रुपए हड़प लिये।

दूसरा मामला : विवेक बाल निकेतन स्कूल, नत्थूसर बास निवासी राजेन्द्र नाथ पुत्र काननाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि मीना देवी, ओमप्रकाश नाथ ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी से उसके 8 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

तीसरा मामला : विवेक बाल निकेतन स्कूल, नत्थूसरबास निवासी नवरतन पुत्र काननाथ ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि ओमप्रकाश पुत्र बिरमनाथ, ओमप्रकाश नाथ लक्ष्मण नाथ ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से 4 लाख 21 हजार रुपए हड़प लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Exit mobile version