Tuesday, September 24

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर निगम के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का आज निधन हो गया। वे 76 साल के थे और बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आज व्यास ने बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यास की अंतिम यात्रा उनके पैत्रक निवास लालाणी व्यास चौक दोपहर एक बजे निकाली जाएगी। व्यास के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version