Saturday, September 21

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज़

गंगाशहर थाना क्षेत्र में आज सुबह रेल की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है।

गंगाशहर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उदयरामसर रोही के समीप रेलवे ट्रेक पर सुरजासर निवासी किशन पुत्र धोलाराम ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव का मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पर गंगाशहर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल  सहित स्टाफ की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस काे पीबीएम से इसकी सूचना मिली थी, इसके अनुसार करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ है।

Exit mobile version