Saturday, September 21

भीलवाड़ा, राजस्थान पल्स न्यूज।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर! अब वो एक ही छत के नीचे अलग-अलग विषयों की तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन विश्वस्तरीय लाइब्रेरी का निर्माण करवा रहा है। बताया जा रहा है कि कॉरपोरेट स्टैंडर्ड की इस सरकारी लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक संसाधन मिलेगी। इसमें सिविल सर्विसेज और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

6 करोड़ की आएगी लागत
इस लाइब्रेरी के निर्माण में करीब 6 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह आधुनिक क्लास रूम्स से सुसज्जित होगी। प्रशासन ने इसका नाम सावित्री बाई फुले पुस्तकालय (डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी) रखा है।  

भीलवाड़ा के प्रताप नगर स्कूल परिसर में यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय निर्माणधीन है। बीते दिनों जिला कलक्टर नमित मेहता ने इसका निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, बाउंड्री वॉल, लिफ्ट, ग्लास रेलिंग, सेमिनार हॉल निर्माण सहित कार्यों की प्रगति जानी।

प्रशासन के अनुसार इसके निर्माण के लिए डीएमएफटी फंड से 5 करोड़ 79 लाख रुपए जारी किए गए है। जल्द ही विद्यार्थियों को इस आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी, जहां पर एक ही जगह पर कई तरह कि सुविधाएं मिल सकेगी।

बच्चों के लिए रीडिंग रूम
कलक्टर के अनुसार डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के बजट से  निर्माण किया जा रहा हैं। जिला लाइब्रेरी में युवाओं के लिए एक स्मार्ट क्लासरूम बन रहा है। इसमें देश-विदेश की ऑनलाइन जानकारी के साथ ही लेटेस्ट तकनीक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। छोटे बच्चों के लिए एक रीडिंग रूम व प्ले एरिया का निर्माण भी किया जा रहा हैं। इसके प्रथम तल्ल में हॉल बनाया जाएगा। जहां पर अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट की सेमिनार भी समय-समय पर हो सकेगी। लाइब्रेरी में लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। जानकारी के अनुसार लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाएं और कोचिंग के लिए कई संस्थानों से पुस्तकें मंगवाई जा रहीं है। ऑनलाइन क्लास भी चलेगी। इसका रख-रखाव नगर विकास न्यास करेगा। वहीं शिक्षा विभाग लाइब्रेरियन उपलब्ध कराएगा।

Exit mobile version