Monday, September 23

भरतपुर, राजस्थान पल्स न्यूज

राजस्थान के भरतपुर में एक दुखद घटना घटी है। एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।  यह घटना सेवर थाना क्षेत्र के स्टेडियम नगर की है। दो भाइयों सुरेश और राधेश्याम में से राधेश्याम के घर काम चल रहा था, काम के दौरान अचानक दूसरे भाई के घर की छत टूटकर घर के लोगों पर गिर गई। लोगों ने बताया हो सकता है दूसरे भाई के घर मे चल रहे निर्माण कार्य की वजह से, कोई धमक हुई हो जिसकी वजह से सुरेश के मकान की छत ढह गई।

मृतक के परिजन नीरज ने बताया कि स्टेडियम नगर में सुरेश का मकान है। सुरेश फल का ठेला लगाता है। सुबह वह अपने काम पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी रीना (35), बेटा हितेश(10) और बेटी वर्षा(12) थे। तभी करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अचानक सुरेश के मकान के एक कमरे की छत ढह गई। जिसमें रीना, हितेश और वर्षा दब गए। छत गिरने की आवाज और चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग सुरेश के घर पहुंचे। तीनों को मलबे से निकालकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने रीना और हितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं वर्षा को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है और उसका इलाज जारी है।

Exit mobile version