Saturday, September 21

भरतपुर, राजस्थान पल्स न्यूज़

मरुधरा किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। संगठन ने इस संबंध में एक ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा है। इसके जरिए बताया गया है कि जो काश्तकार और खेत मजदूरों को 10 हजार रुपए वृद्धावस्था पेंशन दी जाए। पीएम फसल बीमा में सुधार किया जाए। मनरेगा के तहत दो सौ दिन का रोजगार और सात 700 रुपए मजदूरी भत्ता दिया जाए।

संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र फौजदार और प्रदेश महामंत्री यशपाल सोलंकी के नेतृत्व में कलक्टर डा.अमित यादव से मिले प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के पदाधाकारियों ने कहा कि मजदूरों का पूरी तरह से कर्ज माफ किया जाए। फसलों को ऐमएसपी की दर पर खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए। इस दौरान प्रदेश युवा सचिव तेजराज, महिला अध्यक्ष बबीता, जिलाध्यक्ष विनय कुमार, युवा संभाग अध्यक्ष विरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version