Sunday, September 22

अलवर, राजस्थान पल्स न्यूज़

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जयपुर प्रांत की सालाना बैठक अलवर में अयोजित की जा रही है। इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए हैं। रविवार को मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अलवर में 5 दिन का प्रवास है। वे शुक्रवार को अलवर पहुंच गए थे। आज उन्होंने क्षेत्रीय प्रचारकों के साथ बैठक की। उनके पांच दिनों के प्रवास को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पूरा अलवर शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

इस प्रवास के दौरान वर्ष, 2025 में संघ के शताब्दी वर्ष में संगठन के कार्य विस्तार तथा समाज परिवर्तन के कार्यों को गति देने संबंध में चर्चा की जानी है। वहीं रविवार यानी कल सुबह इंदिरा गांधी खेल मैदान में स्वयंसेवकों के कार्यक्रम को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

आरएसएस प्रमुख 17 सितंबर को अलवर से पावटा जायेंगे। वहां वे महामृत्युंजय महायज्ञ में शामिल होंगे।

Exit mobile version