Sunday, September 22

राजस्थान पल्स न्यूज

भिवाड़ी, राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में देर शाम 5 बदमाश लूटपाट की मंशा से जबरदस्ती ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकान के मालिक और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की ओर सोने चाँदी के आभूषण, नकदी लेकर फरार होने लगे तब दुकान मालिक के भाई के द्वारा विरोध करने पर उसे डंडो से मार पीट कर भागते हुए बदमाशों ने गोलिया चला दी जिसमे दुकान का मालिक जय सिंह और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में व्यापारी जय सिंह की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हैं जो भिवाड़ी रोजाना आते जाते थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महानिरीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए और जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि यह बदमाश रेवाड़ी की तरफ के हो सकते हैं क्योंकि जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है निश्चित रूप से उन्होंने इस दुकान की पहले रेकी की होगी। इस घटना के बाद व्यापारियों में भी भारी रोष है कि इतने घने बाजार में इतनी बड़ी वारदात हो गई। इस बीच पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस लूटपाट की घटना को लेकर भजनलाल शर्मा सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

अशोक गहलोत ने लगाया ये आरोप
अशोक गहोत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा कि “भिवाड़ी में हुई डकैती और हत्या की घटना बेहद गंभीर और राज्य सरकार के माथे पर कलंक के समान है। इस घटना को लेकर एडीजी क्राइम और आईजी रेंज से बात कर जानकारी ली। यहां डकैतों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरे व्यापारी घायल हैं। यह घटना राज्य में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।”

Exit mobile version